श्री साईं कष्ट निवारण मंत्र | Shri Sai Kasht Nivaaran Mantra For Peace & Prosperity (Female-Hindi)

submitted by SaiYugNetwork on 11/26/19 1

श्री साईं कष्ट निवारण मंत्र | Shri Sai Kasht Nivaaran Mantra - For Peace & Prosperity कष्टों की काली छाया दुःख दाई है | जीवन में घोर उदासी लाई है संकट को टालो साईं दुहाई है | तेरे सिवा न कोई सहाई है मेरे मन तेरी मूरत समाई है | हर पल हर क्षण महिमा गाई है घर मेरे कष्टों की आंधी आई है | आपने क्यों मेरी सुध भुलाई है तुम भोले नाथ हो दया निधान हो | तुम हनुमान हो महा बलवान हो तुम्ही हो राम और तुम्ही श्याम हो | सारे जगत में तुम सबसे महान हो तुम्ही महाकाली तुम्ही माँ शारदे | करता हु प्रार्थना भव से तार दे तुम्ही मुहम्मद हो गरीब निवाज हो | नानक की वाणी में ईसा के साथ हो तुम्ही दिगंबर तुम्ही कबीर हो | हो बुध्ध तुम्ही और महावीर हो सारे जगत का तुम्ही आधार हो | निराकार भी और साकार हो करता हु वंदना प्रेम विश्वास से | सुनो साईं अल्लाह के वास्ते अधरों में मेरे नहीं मुस्कान है | घर मेरा बनने लगा स्मशान है रेहेम नज़र करो उजड़े वीरान पे | जिंदगी सवरेगी एक वरदान से पापो की धुप से तन लगा हारने | आपका ये दास लगा पुकारने अपने सदा ही लाज बचाई है | देर न हो जाए मन शंकाई है धीरे धीरे धीरज ही खोता है | मन में बसा विश्वास ही रोता है मेरी कल्पना साकार कर दो | सुनी जिंदगी में रंग भर दो ढोते ढोते पापो का भार जिंदगी से | मैं हार गया जिंदगी से नाथ अवगुण अब तो बिसारो | कष्टों की लहर से आ के उबारो करता हु पाप मैं पापो की खान हु | ज्ञानी तुम ज्ञानेश्वर मैं अज्ञान हु करता हु पग पग पर पापो की भूल मैं | तार दो जीवन ये चरणों की धुल से तुमने उजड़ा हुआ घर बसाया | पानी से दीपक भी तुमने जलाया तुमने ही शिर्डी को धाम बनाया | छोटे गाँव में स्वर्ग सजाया कष्ट पाप श्राप उतारो | प्रेम दया दृष्टि से निहारो आप का दास हु ऐसे न टालिए | गिरने लगा हु साईं संभालिये साइजी बालक मैं अनाथ हु | तेरे भरोसे रहता दिन रात हु जैसा भी हु, हु तो आपका | कीजे निवारण मेरे संताप का तू है सवेरा और मैं रात हु | मेल नहीं कोई फिर भी साथ हु साईं मुझसे मुख न मोडो | बिच मजधार अकेला न छोडो आपके चरणों में बसे प्राण है | तेरे वचन मेरे गुरु सामान है आपकी रहो पे चलता दास है | ख़ुशी नहीं कोई जीवन उदास है आंसू की धरा है डूबता किनारा | जिंदगी में दर्द नहीं गुजारा लगाया चमन तो फूल खिलाओ | फूल खिले हैं तो खुशबु भी लाओ कर दो इशारा तो बात बन जाये | जो किस्मत में नहीं वो मिल जाये बिता ज़माना ये गाके फ़साना | सरहदे जिंदगी मौत का तराना देर हो गयी है अँधेरे न हो | फ़िक्र मिले लेकिन फरेब न हो देके टालो या दामन बचा लो | हिलने लगा रहनुमाई संभालो तेरे दम पे अल्लाह की शान है | सूफी संतो का ये बयान है गरीब की झोली में भर दो खजाना | ज़माने के वाली करो न बहाना दर के भिखारी हैं मोहताज है हम | शहंशाहे आलम करो कुछ करम तेरे खजाने में अल्लाह की रहमत | तुम सद्गुरु साईं हो समर्थ आए तो धरती पे देने सहारा | करने लगे क्यूँ हम से किनारा जब तक ये ब्रह्माण्ड रहेगा | साईं तेरा नाम रहेगा चाँद तारे तुम्हे पुकारेंगे | जन्मो जनम हम रास्ता निहारेंगे आत्मा बदलेगी चोले हज़ार | हम मिलते रहेंगे हर बार आपके कदमो में बैठे रहेंगे | दुखडे दिल के कहते रहेंगे आपकी मरज़ी है दो या न दो | हम तो कहेंगे दामन भी भर दो तुम हो दाता हम है भिखारी | सुनते नहीं क्यूँ अरज हमारी अच्छा चलो एक बात बता दो | क्या नहीं तुम्हारे पास बता दो जो नहीं देना है इन्कार कर दो | ख़त्म ये आपस की तकरार कर दो लौट के खाली चला जाऊंगा | फिर भी गुण तेरे गाऊंगा जब तक काया है तब तक माया हैं | इसी में दुखों का मूल समाया हैं सब कुछ जान के अनजान हु मैं | अल्लाह की तू शान तेरी हु शान मैं तेरा करम सदा सबपे रहेगा | ये चक्र युग युग चलता रहेगा जो प्राणी गायेंगे साईं तेरो नाम | उसको मिले मुक्ति पहुचे परम धाम ये मंत्र जो प्राणी नित गायेंगे | राहू, केतु, शनि निकट न आएंगे टल जायेंगे संकट सारे | घर में दास वास करे सुख सारे जो श्रद्धा से करेगा पठन | उस पर देव सभी हो प्रसन्न रोग समूह नष्ट हो जायेंगे | कष्ट निवारण मंत्र जो गायेंगे चिंता हरेगा निवारण जाप | पल में दूर हो सब पाप जो ये पुस्तक नित दिन बाचे | लक्ष्मीजी घर उनके सदा बिराजे | ज्ञान बुद्धि प्राणी वो पायेगा | कष्ट निवारण में जो ध्यायेगा ये मंत्र भक्तो कमल करेगा | आई जो अनहोनी तो टाल देगा भूत-प्रेत भी रहेंगे दूर | इस मंत्र में साईं शक्ति भरपूर जपते रहे जो मंत्र अगर | जादू टोना भी हो बेअसर इस मंत्र में सब गुण समाये | ना हो भरोसा तो आजमाए ये मंत्र साईं वचन ही जानो | स्वयं अमल कर सत्य पहचानो संशय न लाना विश्वास जगाना | ये मंत्र सुखो का है खजाना इस पुस्तक में साईं का वास | साईं दया से ही लिख पाया दास | Visit our Blog: video.saiyugnetwork.com/ For More Experiences visit - www.shirdisaibabaexperiences.org/ Stories visit - www.shirdisaibabastories.org/ Bhajans visit - www.shirdisaibababhajans.com/ visit our Hindi blog - hindiblog.saiyugnetwork.com/ Submit your experience/prayer - submit.saiyugnetwork.com/ Visit our website: www.saiyugnetwork.com/ Join Our Spiritual Ventures MahaParayan - www.mahaparayan.com/ Naam Jaap - www.shirdisaibabastories.org/search/label/Naam%20Jaap Vishnu Sahastranamavali Parayan - www.shirdisaibabastories.org/2018/03/vishnu-sahastranamavali-parayan-of.html Stavan Manjari Parayan - www.shirdisaibabastories.org/2018/03/how-shirdi-sai-inspired-stavan-manjari.html Hanuman Chalisa - The Longest Garland - www.shirdisaibabastories.org/2018/03/hanuman-chalisa-longest-garland.html #ShirdiSaiBaba #SaiYugNetwork #SaiBabaMantra #SaiKashtaNivaaranMantra #SaiMantraHindi #SaiMantraForPeace #SaiMantraForProsperity #SaiMantraLeela

Leave a comment

Be the first to comment

Email
Message
×
Embed video on a website or blog
Width
px
Height
px
×
Join Huzzaz
Start collecting all your favorite videos
×
Log in
Join Huzzaz

facebook login
×
Retrieve username and password
Name
Enter your email address to retrieve your username and password
(Check your spam folder if you don't find it in your inbox)

×